जरूरतमंद व्‍यक्ति की सेवा करना
ईश्‍वर की सेवा करने के समान है।

हमारे बारे में

‘नमो सेवा संस्थान’ उदयपुर (राजस्थान) स्थित गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी संगठन है। इसकी देश भर में 480 से अधिक शाखाएं मौजूद हैं। विगत कई वर्षों में संस्थान ने हर आयाम में लोगों के जीवन को बदला है। यह संस्थान मुख्य तौर पर दिव्यांगों की भलाई के लिए कार्य करता है और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करता है। इसके अलावा मूक-बधिर और बेसहारा बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा एवं भोजन उपलब्ध कराकर उनके जीवन को संवारने का कार्य करता है। इसके साथ ही संस्थान दिव्यांगों और नेत्रहीनों के कौशल विकास के लिए कार्य करता है ताकि अन्य लोगों की तरह ये लोग भी जीवन में आगे बढ़ सकें। 

नमो सेवा संस्थान‘ की स्थापना वर्ष 1985 में मुठ्ठी भर आटे से की गई थी। संस्थान का उद्देश्य समाज के शारीरिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की मदद करना है। यहां पर पोलियो और अन्य जन्मजात अक्षमताओं से पीड़ित रोगियों का सुधारात्मक सर्जरी के माध्यम से नि:शुल्क उपचार किया जाता है। उपचार के उपरांत जरूरतमंदों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग भी प्रदान किए जाते हैं, ताकि अन्य लोगों की तरह दिव्यांग भी आसानी से जीवन यापन कर सकें।   

वर्तमान में संस्थान के पास उदयपुर में 1100 बेड की क्षमता वाला अस्पताल है, जहां देश और दुनिया भर के मरीज पोलियो से संबंधित उपचार और सुधारात्मक सर्जरी के लिए आते हैं। अब तक, इस धर्मार्थ संगठन ने बिना किसी जाति, धर्म या लिंग भेद के 4,45,002 से अधिक दिव्यांग लोगों की सुधारात्मक सर्जरी की है। संस्थान की तरफ से उपलब्ध करवाई गई चिकित्सा सेवाएं पूर्णतः नि:शुल्क हैं। 

हम क्या करते हैं

उपचार

संस्थान का उद्देश्य उन लोगों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ बनाना है जो जरूरतमंद हैं या आर्थिक कठिनाई का सामना कर रहे हैं।

समृद्ध

संस्थान दीन-हीन, असहाय दिव्यांग जोड़ों के पुनर्वास हेतु सामूहिक विवाह का आयोजन करता है। साथ ही जरुरतमंद बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करता है।

सशक्तिकरण

संस्थान दिव्यांगों के जीवन को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न मंच प्रदान करते हैं जैसे टैलेंट शो और पैरास्पोर्ट्स साथ ही कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई और मोबाइल रिपेयरिंग जैसे कौशल विकास प्रशिक्षण भी उपलब्ध करवाते है।

हमारी यात्रा